Site icon Dainik Savera Times

यमुनानगर: बुड़िया-चनेटी रोड पर सैनी फार्म के पास खेतों में मिला अज्ञात महिला का शव

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 38;

यमुनानगर: जगाधरी शहर के गांव बूडिया-चनेटी रोड पर स्थित सैनी फार्म हाउस डेरा के पास नेपियर घास के खेत में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के गले पर तेजधार हथियार से काटे जाने और चेहरे पर चोट के निशान मिले। सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी व अपराध शाखा की टीमें मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के 72 घंटे के लिए ट्रामा सेंटर के शवगृह में रखवा दिया। फिलहाल पुलिस महिला की पहचान करने में जुटी है। स्थानीय निवासी राजीव कुमार ने बताया कि आज सुबह गांव चनेटी की कुछ महिलाएं खेतों में घास काटने पहुंची तो उन्होंने खेतों में एक महिला का शव देखा और गांव वालों को सूचित किया।

बूडिया पुलिस थाने के प्रभारी नर सिंह ने बताया कि आज सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। अज्ञात महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष है और उसके हाथों में लाल चूड़ा पहने हुए है। प्रथम दृष्टया में महिला की हत्या कर उसके चेहरे को कुचला गया है और गला काटा गया है, यहां लाकर महिला के श् शव को फैंका गया है। महिला के शव के पास एक दरी भी पड़ी मिली है। महिला की शिनाख्त के लिए शव को 72 घंटे के लिए ट्रामा सेंटर के शवगृह में रखा गया है। फिलहाल पुलिस की कई टीमें महिला की पहचान करने में जुटी है।

ये भी पढ़ें: तेलंगानाः Wife ने अबॉर्शन करवाने से किया मना… स्विमिंग पूल में दो बेटियों सहित पत्नी को डुबो कर मार डाला

Exit mobile version