Last Updated: November 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

रोहतक में युवक निर्मम हत्या, गर्दन और छाती में घोंपा चाकू, किए अनगिनत वार खून में साना मिला शव, परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूटा, उसी दिन ताऊ की तेरहवीं

December 16, 2024

रोहतक में युवक निर्मम हत्या, गर्दन और छाती में घोंपा चाकू, किए अनगिनत वार खून में साना मिला शव, परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूटा, उसी दिन ताऊ की तेरहवीं

हरियाणा के रोहतक में एक किशोर की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक का शव ग्रामीणों द्वारा देखा गया। शव खून से लथपथ काहनौर गांव के पटवारखाने के पास पड़ा हुआ था। युवक पर चाकू से वार कर उसकी हत्या की गई है। मामला काहनौर गांव का है। जहां हत्या के बाद परिजनों ने किसी से कोई दुश्मनी या रंजिश होने की बात को पूर्णतः नकार दिया है।

 

युवक का शव गांव के बाहर पड़ा हुआ था। शव पर चित के कई निशान थे। हमलावर ने तेजधार हथियार से गर्दन और छाती पर कई वार किए थे। जिससे उसकी मौत हो गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलते ही सबके पैरों तले जमीन खिसक गई। सभी दौड़े–दौड़े घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

 

साथ ही घटनास्थल पर FSL की टीम भी पहुंची। टीम ने जगह की जांच कर सुराग और साक्ष्य आदि जुटाए है। जगह का मुआयना भी किया गया। ग्रामीणों के भी बयान दर्ज किए गए है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय काहनौर गांव निवासी निहाल सिंह के रूप में हुई है।

 

निहाल की हत्या सोमवार 16 दिसंबर की सुबह हुई थी। उसी दिन उसके ताऊ की तेरहवीं भी थी। कुछ दिन पहले ही ताऊ दिलीप का निधन हो गया था। जिसके बाद आज सोमवार के दिन दिलीप की तेरहवीं थी। उसी दिन निहाल की भी आरोपियों ने हत्या कर दी।

 

निहाल के दादा कश्मीर सिंह ने बयान देते हुए बताया कि ग्रामीणों ने सुबह 6 बजे निहाल के चौराहे पर पड़े होने की सूचना दी थी। इसके अलावा एक ग्रामीण सुखदेव ने बताया कि रात के समय 4 युवक निहाल को वहां डाल कर गए थे। लेकिन उसे अंदाजा नहीं था कि वह निहाल होगा। इसके बाद सूचना पुलिस को दे दी गई। साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी या रंजिश नहीं है। वह बस इंसाफ चाहते है। निहाल के दादा ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी की गुजारिश की है।

 

काहनौर पुलिस चौकी इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि गांव में हत्या की सूचना मिली थी। जिसके बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। प्राथमिक जांच में इतना ही सामने आया ही कि मृतक पर चाकू से हमला हुआ है। उसकी गर्दन और छाती कर कई वार किए गए है। बयान के आधार ओर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मृतक का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें