Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में सड़क हादसे में युवक की मौत, थार ने बाइक को मारी टक्कर, इलाज के दौरान तोड़ा दम

June 16, 2025

हरियाणा में सड़क हादसे में युवक की मौत, थार ने बाइक को मारी टक्कर,  इलाज के दौरान तोड़ा दम

करनाल में सड़क हादसे के दौरान एक युवक की मौत हो गई। हादसा बुटाना थाना क्षेत्र में जीटी रोड स्थित मनक माजरा गांव में हुआ था। जहां एक थार ने बाइक चालक को पीछे से टक्कर मार दी। बाइक पर सवार दो लोगों में से एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

 

दूसरा बाइक सवार युवक को प्राथमिक उपचार के बाद करनाल रेफर कर दिया। थार चालक हादसे के बाद से मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मुआयना किया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मृतक की पहचान बीड अमीन गांव निवासी 29 वर्षीय अमन के रूप में हुई है। बाइक पर सवार दूसरा युवक सौरभ हादसे में बुरी तरह घायल हुआ है। जिसका उपचार किया जा रहा है। हादसे के दौरान मौके पर मौजूद मृतक के मामा संजीव कुमार निवासी गांव अरजेहडी ने पुलिस को पूरी घटना कह सुनाई।

पुलिस को शिकायत देते हुए संजीव कुमार ने बताया कि वह उसका भतीजा सौरभ और भांजा अमन नीलोखेड़ी से वापस गांव की तरफ जा रहे थे। इसी बीच जब वह तीनों मनक माजरा गांव के पास पहुंचे। सौरभ और अमन की बाइक को काले रंग की थार ने टक्कर मार दी।

संजीव कुमार अलग बाइक पर सवार था, और सौरभ अमन स्पलेंडर बाइक पर सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी, कि अमन और सौरभ दोनों ही टक्कर लगते ही बाइक से उछल कर जमीन कर गिर पड़े। हादसे के बाद थार चालक फरार हो गया।

संजीव कुमार ने गाड़ी का इंतजाम कर दोनों को सीएचसी नीलोखेड़ी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने अमन को मृत घोषियों कर दिया। सौरभ की गंभीर हालत होने के कारण उसे करनाल के लिए रेफर कर दिया गया।

जांच अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लेकर अस्पताल में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी हैं। आरोपी की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें