हरियाणा के सोनीपत में 2 युवकों के बीच विवाद हो गया। इसी विवाद के चलते गुस्साए युवक ने अपने चचेरे भाई के छाती में चाकू घोंप कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी नशे का आदि है, ओर नशे के लिए ही वह मृतक से पैसे मांग रहा था। पैसे न मिलने पर वह क्रोधित हो गया, और गुस्से में आरोपी युवक की हत्या कर मौके से फरार हो गया।
आरोपी नशे के लिए मृतक से पैसे मांग रहा था। जिसे देने से युवक ने मना कर दिया। जिसके बाद दोनों के मध्य विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों एक दूसरे को मारने– पीटने लगे। जिसके बाद मृतक की भाभी ने बीच में आकर दोनों को शांत करवा दिया।
आरोपी मृतक का चचेरा भाई है। मृतक की पहचान सुंदर सावरी की डेरा बस्ती निवासी विजय कश्यप के रूप में हुई है। मृतक के भाई सोनू ने बताया कि मृतक मारुति के विपत्ति में कार वाशिंग का काम करता था। आरोपी आशु ने विजय से पैसे मांगे। जिसे देने से मना कर दिया। इतना सुनते ही आशु तैश में आ गया, और लड़ने – झगड़ने लगा।
मामला रात 8:30 बजे का है। जब विजय अपने दोस्त मनुके साथ गली में एक दुकान के बाहर खड़े थे। इसी वक्त अंशु फिर से विजय के पास आया और लड़ने लगा। इस बार विजय ने अंशु को थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद अंशु घर गया और चाकू निकल लाया। तैश में आकर अंशु ने चाकू विजय की छाती में घोंप दिया।
जिसके बाद आरोपी मौके से चाकू सहित फरार हो गया और विजय वही नाली में गिर पड़ा। मौके पर लोगों की चीख–पुकार मच गई। जिसे सुनते ही परिजन दौड़े आए। परिजन तुरंत विजय को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने विजय को मृत घोषित कर दिया।
विजय के भाई सोनू कश्यप की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फिलहाल पुलिस कैद से बाहर है। उसकी तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया गया है।