Last Updated: September 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

शादी समारोह से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

March 11, 2024

शादी समारोह से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

यमुनानगर: बाइक और एक्टिवा की आमने सामने टक्कर में बाइक सवार दो व्यक्तियों में से एक की मौत हो गई। एक्टिवा चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौप दिया। पुलिस ने अज्ञात एक्टिवा चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान विशाल निवासी गांव चिनेटी थाना बुडिया के रुप में हुई। मृतक के जीजा राजबीर ने बताया कि वह अपने साले विशाल के साथ देर रात को शादी समारोह से वापिस घर चिनेटी बाइक पर आ रहे थे।

जब हम खरवान-बुडिया रोड पर गांव नाभ के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार सामने से आ रही एक्टिवा ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे हम दोनों बाइक से सडक पर गिर पड़े। विशाल को गंभीर चोटें आई। जब उसे अस्पताल में लाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विशाल मजदूरी करता था और इसके तीन बच्चे है। बुडिया थाना के जांच अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौप दिया और अज्ञात एक्टिवा चालक के खिलाफ के केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें