Last Updated: September 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

युवा कांग्रेस नेता व दीपेंद्र हुड्डा के करीबी हर्ष बामल हुए भाजपा में शामिल

January 20, 2024

युवा कांग्रेस नेता व दीपेंद्र हुड्डा के करीबी हर्ष बामल हुए भाजपा में शामिल

हिसार: युवा कांग्रेस नेता एवं दीपेंद्र हुड्डा के करीबी रहे युवा नेता हर्ष बामल शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के पंचकूला स्थित कार्यालय में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया सभी महामंत्रियों एवं संगठन मंत्री की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने हर्ष बामल का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें पूरा मान-सम्मान दिए जाने की बात कही। हर्ष बामल ने मुख्यमंत्री, प्रदेशाध्यक्ष व प्रदेश संगठन मंत्री, महामंत्री सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें पार्टी संगठन जो भी जिम्मेवारी देगा उसे वे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। हर्ष बामल ने कहा कि भारतीय जतना पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी है और पार्टी संगठन व अनुशासन के मामले में भी सबसे आगे है। अब वे पूरी ऊर्जा के साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रति समर्पित भाव से कार्य करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं व समर्थकों से उम्मीद जताई कि पूर्व की भांति ही उनका स्नेह, आशीर्वाद व समर्थन मिलता रहेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें