Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोनीपत में दोस्तों ने मिलकर युवक को मौत के घाट उतारा,पीट–पीट कर की हत्या, सुबह बेहोश पड़ा मिला

August 25, 2024

सोनीपत में दोस्तों ने मिलकर युवक को मौत के घाट उतारा,पीट–पीट कर की हत्या, सुबह बेहोश पड़ा मिला

हरियाणा के सोनीपत में एक युवक की पीट–पीट कर हत्या कर दी गई। हत्यारे उसी गांव के रहने वाले थे और मृतक के दोस्त भी थे। परिजनों को युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला। उसे लेकर परिजन अस्पताल।पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

मृतक की पहचान गांव आहुलाना निवासी 35 वर्षीय संदीप के रूप में हुई है। जो शाम के समय गांव के 2 युवकों के साथ बहार गया था। लेकिन रात भर वह वापस नही आया। परिजनों ने ज्यादा चिंता नही जताई क्युकी वह दोस्तों के साथ बहार आता–जाता रहता था। पहले भी कई बार वह रात–रात भर घर से बाहर रहा था।

 

सुबह के समय संदीप गांव की रामदास चौपाल के पास घायल अवस्था में मिला। संदीप के शरीर पर चोट के निशाना थे। जिसके बाद परिजन आनन–फानन के उसे लेकर नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में जनक उपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों की शिकायत के आधार पर बरोदा थाना पुलिस ने गांव के 2 युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें