Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

युवक पर बियर की बोतल से जान लेवा हमला, घर में जबरन घुस कर दी जान से मारने की धमकी

June 27, 2025

युवक पर बियर की बोतल से जान लेवा हमला, घर में जबरन घुस कर दी जान से मारने की धमकी

हरियाणा के रोहतक में एक युवक के साथ कुछ लोगों द्वारा दबंगई दिखाने का मामला सामने आया है। जहां युवक ने अपने पड़ोसियों पर आरोप लगाया है कि युवक को और उसके परिवार को पड़ोसियों से जान का खतरा बना हुआ है। आरोपी जबरन युवक के घर में घुस गए और गाली–गलौज के साथ साथ मारपीट भी करने लगे। आसपास में मौजूद लोगों ने बीच–बचाव किया।

पुलिस को दी शिकायत ने युवक ने बताया कि उसके घर के सामने आय दिन लगे गंदगी के ढेर से परेशान हो युवक ने नगर–निगम में सफाई को लेकर शिकायत दी। जिसके बाद प्रशासन द्वारा हुई कार्रवाई के तहत वहां मौजूद लोगों के खोखे आदि हटाए गए। जिससे लोग उससे रनीश रखने लगे।

इसी रंजिश के तहत आरोपियों ने बीयर की बोतल तोड़ कर उस पर हमला करने की कोशिश की। 26 जून को उसके चाचा की यहरवीन थी। जिस दिन उस पर हमले के साथ–साथ जान से मारने की भी धमकी दी गई थी। पड़ोसियों ने धमकी देता हुए कहा कि नगर–निगम में दी हुई शिकायत वापस ले नहीं तो तेरी भी तेरहवीं के दी जाएगी।

थाना आईएमटी जांच अधिकारी एएसआई रविन्द्र कुमार ने। तय की युवक की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। युवक के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फोटोज भी कब्जे में ली गई है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें