Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News : पेड़ से लटका था युवक का शव, हाथ काटने के बाद लगाई फांसी

May 11, 2026

Haryana News : पेड़ से लटका था युवक का शव, हाथ काटने के बाद लगाई फांसी

फरीदाबाद। एनआईटी-5 के केसी सिनेमा रोड के नजदीक जंगल में एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। लोगों से सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हाथरस का रहने वाला था इंद्रजीत

मृतक की पहचान इंद्रजीत के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हाथरस का रहने वाला था। वह फरीदाबाद के एसजीएम नगर इलाके में मां-बाप और भाई के साथ रह रहा था। ये लोग यहां किरायेदार थे। इंद्रजीत की उम्र करीब 35 वर्ष थी। बताया जाता है कि इंद्रजीत रविवार दोपहर करीब दो बजे घर से निकला था, लेकिन देररात तक नहीं लौटा। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एनआईटी-5 के केसी सिनेमा रोड के पास जंगल में एक युवक पेड़ से लटका है।

की थी हाथों को काटने की कोशिश

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। जांच के दौरान सामने आया कि युवक ने अपने हाथों को भी काटने की कोशिश की थी। मृतक की मामा ने बताया कि इंद्रजीत उनका भांजा भी था और वह लंबे समय से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। वह कोई काम नहीं करता था और अधिकतर समय घर पर ही रहता था। उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर से ही वह घर से निकला हुआ था और परिवार ने पूरी रात उसे ढूंढने की कोशिश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। सोमवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि इंद्रजीत का शव पेड़ से लटका मिला है।

फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस

एसजीएम नगर थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि केसी सिनेमा रोड के पास जंगल में एक युवक पेड़ से लटका हुआ है। सूचना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक ने खुद ही फांसी लगाई है और अपने हाथों को भी खुद काटा है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पूरी तरह खुलासा हो पाएगा।

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें