Site icon Dainik Savera Times

अंबाला कैंट GMN कॉलेज में जोनल यूथ फेस्टिवल का समापन, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने की शिरकत

अंबाला : हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय GMN कॉलेज अंबाला छावनी में आयोजित यूथ फेस्टिवल सेलिब्रेशन समारोह के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की. कॉलेज प्रशासन द्वारा मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया ! इस मौके पर अंबाला उपायुक्त डॉ शालीन , अंबाला पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे ! मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया ! प्रोग्राम की शुरुआत राष्ट्रीय गान से की गई ! राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय द्वारा पंडाल में बैठे कॉलेज के स्टाफ व बच्चों को संबोधित किया गया.

इस मौके पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने अपने संबोधन में कहा कि जी.एम.एन. कॉलेज, अम्बाला कैंट द्वारा आयोजित तथा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, युवा एवं सांस्कृतिक मामले विभाग द्वारा प्रायोजित 46वें जोनल युवा समारोह के सफल आयोजन के लिए जी.एम.एन. कॉलेज के समस्त पदाधिकारियों, आयोजकों एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अम्बाला छावनी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के निधन के बाद उनके नाम से स्थापित की गई भारतवर्ष का पहली शिक्षण संस्थान है, जिसका शिलान्यास उन्नीस सौ अड़तालीस में हुआ था। यह हम सब के लिए बहुत ही खुशी की बात है कि संस्थान की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में यहां तीन दिवसीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमे अम्बाला जोन के लगभग बीस से अधिक कॉलेजों के विद्यार्थियों ने लगभग तैतालीस प्रकार की सांस्कृतिक विधाओं में हिस्सा लिया है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ साथ यूथ फेस्टिवल का बहुत महत्व है! उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन अपनी भारतीय लोक-कला, संगीत, नृत्य, संस्कृति और परंपराओं को संजोकर रखने के साथ-साथ अगली पीढ़ी तक पहुंचाने में मील का पत्थर साबित होते हैं। सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों को उत्कृष्टता प्राप्त करने के साथ-साथ उनकी प्रतिभाओं को और निखारने के लिए प्रेरित करती हैं और मन को भी प्रफुल्लित करती हैं। हरियाणा प्रदेश की महान संस्कृति को सहेजने में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय यूथ फेस्टिवल के माध्यम से अहम भूमिका निभा रहा है तथा देश की भावी पीढिय़ों के लिए सभ्यतागत विरासत का पोषण भी इसके माध्यम से किया जा रहा है।

Exit mobile version