Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

झज्जर में सड़क हादसे में कार चालक की मौत, टायर बदलने के लिए रुका तो ट्रक ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत

October 8, 2024

झज्जर में सड़क हादसे में कार चालक की मौत, टायर बदलने के लिए रुका तो ट्रक ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत

हरियाणा के झज्जर में सड़क हादसे में व्यक्ति की नोक पर मौत हो गई। व्यक्ति की कार पंक्चर होने के बाद वह कार का टायर बदल रहा था, इसी दौरान कार के पास मौजूद व्यक्ति को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे व्यक्ति ने मौके पर ही प्राण त्याग दिए।

व्यक्ति की पहचान गुरुग्राम निवासी यशपाल के रूप में हुई है। व्यक्ति आई–20 कार में सवार हो झज्जर से रोहतक की तरफ जा रहा था। अचानक कार में पंक्चर होने के कारण व्यक्ति सड़क किनारे गाड़ी रोक टायर बदलने लगता है। इसी बीच झज्जर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार सहित चालक को टक्कर मार दी।

 

जोरदार टक्कर लगने के कारण व्यक्ति घायल हो जमीन पर गिर पड़ा। राहिगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। परिजनों को हादसे की सूचना दी। जिसके बाद यशपाल को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंच कर जांच उपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। फिल्हाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें