Site icon Dainik Savera Times

Haryana : पहली बार संकल्प योग में हास्य योग क्लब किटी शुरू

Hasya Yoga Club Kitty launched

Hasya Yoga Club Kitty launched

अंबाला। छावनी में संकल्प योग केंद्र में महिलाओं की ओर से एक नई किट्टी की शुरुआत की गई। इसमें हास्य योग से संबंधित बॉलीवुड लाफ्टर डांस, गेम्स और शारीरिक अभ्यास कराया।

योग शिक्षिका ने दिया परिचय

योग शिक्षिका एकता डांग ने बताया कि यह एक ऐसी किटी है, जिसमें पैसों का लेनदेन न होकर केवल एक-दूसरे के साथ हंसने हंसाने का, शारीरिक अभ्यास और खेलकूद कराया जाता है। हंसने से संबंधित गीतों पर नृत्य कराया जाता है। पहले किटी अंबाला में संकल्प योग केंद्र पर नैंसी और मेघा के प्रयास से की गई थी। इन दोनों ने योजनाबद्ध तरीके से अनुशासन में रहकर सभी उपस्थित महिलाओं को गेम्स खिलवाई।

हंसने के फायदे भी बताए

इसके अलावा विजेताओं को आकर्षक उपहार बांटे। हंसने से होने वाले लाभ प्रकाश डालते हुए एकता डांग ने बताया कि हंसना हमारे आंतरिक अंगों को मजबूत करते हुए हमारे सारे स्ट्रेस को दूर करता है तथा हमें बदलते मूड में ताजगी का एहसास होता है। जानकारी देते हुए बताया कि हर महीने अंबाला में किसी भी स्थान पर ऐसी किटी का आयोजन किया जाएगा तथा बहुत सी महिलाओं को इस किटी ग्रुप में धीरे-धीरे साथ जोड़ा जा रहा है। अंबाला कैंट और शहर की महिलाएं और बच्चे इसमें भाग ले सकते हैं।

ये भी देखें :

Exit mobile version