Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

Heat wave : भीषण गर्मी और लू का कहर जारी! राजस्थान में तापमान 50 डिग्री के पार पहुंचा, पंजाब सहित कई राज्यों में लू का अलर्ट

May 23, 2024

Heat wave : भीषण गर्मी और लू का कहर जारी! राजस्थान में तापमान 50 डिग्री के पार पहुंचा, पंजाब सहित कई राज्यों में लू का अलर्ट

देश का हर राज्य इस दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप दिख रहा है। गर्मी की चपेट में न केवल मैदानी इलाके बल्कि पहाड़ी क्षेत्र भी आए है। उधर भी लोगो को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। राजस्थान में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। वही मौसम विभाग ने पंजाब , दिल्ली , हरियाणा ,उत्तर प्रदेश में अगले चार दिन के लिए भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। इन दिनों लोगो भीषण गर्मी से परेशान रहेंगे तो वही अब रात में भी लू चलने की चेतावनी जारी की है। ऐसे में अगर रात को गर्म हवाएं और लू चली तो किसानो की फसलों के लिए बहुत नुकसानदायक होगा।

दिल्ली का मौसम

देश की राजधानी में लोगों को प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दे कि दिल्ली ने मौसम विभाग ने 28 मई तक लू चलने का रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गर्म तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। IMD के अनुसार इस हफ्ते अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

पहाड़ो में भी पड़ भीषण गर्मी

मैदानी इलाके ही नहीं अब पहाड़ी क्षेत्र भी भीषण गर्मी से झुलस रहे हैं। जम्मू कश्मीर के लोगो को भीषण का सामना करना पड़ रहा है। जिस दौरान वहां पर अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। IMD ने 28 मई तक मौसम ऐसे ही रहने नहीं संभावना जताई है। जिसके कारण जम्मू जिला मजिस्ट्रेट ने भीषण गर्मी को देखते हुए लोगो से बाहर जाने से बचने की अपील की है।

दिन के साथ साथ रात में भी चलेगी लू IMD ने दी चेतावनी

पिछले कुछ दिनों से पंजाब ने भीषण गर्मी पड़ रही है। लोगो को चिलचिलाती धूप और लू का सामना करना पड़ रहा है। दिन की लू व भीषण गमी ने लोगो को बहुत परेशान कर दिया है वही अब मौसम विभाग ने दिन के साथ-साथ अब रात में लू चलने को लेकर चेतावनी जारी की है। जिससे कृषि विशेषज्ञों के अनुसार अगर रात का तापमान लगातार सामान्य से अधिक रहा, तो यह फसलों के लिए काफी नुकसानदायक साबित होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें