कैथल। कपिस्थल स्थित पुरानी अनाज मंडी में बारदाना के गोदाम में आग लग गई। आग से बारदाना, किराने का सामान और अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया।
एक घंटे में पाया आग पर काबू
सूचना मिलने पर दमकल विभाग और सिटी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग की इस घटना में गोदाम मालिक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग की घटना के बाद मौके पर दुकानदारों, मजदूर और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। दुकान मालिक हेमराज कुमार व पवन कुमार ने बताया कि बारदाना का गोदाम है, इसके अलावा किराना सहित अन्य सामान भी रखा हुआ है। गोदाम रोजाना खोला जाता है।
पता नहीं लगा आग का कारण
दोपहर के समय इसमें आग लगने की जानकारी मिली तो मौके पर पहुंचे। आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है, शार्ट-सर्केट से आग लगी है या अन्य कारणों से इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। नुकसान का भी आंकलन किया जा रहा है। पुरानी अनाज मंडी में दुकान पर बैठे समाजसेवी राज्यपाल अवार्डी सुभाष गोयल ने सबसे पहले गोदाम में आग लगने की जानकारी मिली। जैसे ही उन्हें धुआं उठता देखा तो इसकी जानकारी नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि सुमित कुमार, पुरानी अनाज मंडी के प्रधान श्याम बहादुर खुरानिया को दी।
दूसरी दुकानों में लग सकती थी आग
सूचना मिलने के बाद चेयरपर्सन प्रतिनिधि सुमित व प्रधान श्याम बहादुर खुरानिया ने डायल 112 व दमकल विभाग कार्यालय में जानकारी दी। करीब आठ से दस मिनट में पुलिस व दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। प्रधान श्याम बहादुर खुरानिया ने बताया कि अगर समय पर सुभाष गोयल यह जानकारी नहीं देते तो काफी नुकसान हो सकता था, क्योंकि इस गोदाम के साथ लगती करीब 18 दुकानें हैं। हवा चलने के कारण आग काफी तेज हो गई थी, ऐसे में दूसरी दुकानों में भी आग जा सकती थी, लेकिन दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर काबू पा लिया।
Also Read :
Also Read :
Also Read :
Also Read :

