High alert on Delhi-Mathura rail section : फरीदाबाद। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के संयुक्त ऑपरेशन के तहत दिल्ली से मथुरा के बीच सुरक्षा चौकसी को बढ़ाया है। बताया जा रहा है कि गहन जांच के निर्देश अंबाला मंडल की ओर से दिए गए थे।
RPF महानिदेशक सोनाली मिश्रा के निर्देश पर विशेष सुरक्षा चौकसी अभियान के तहत सेक्शन के बीच रेलवे स्टेशन परिसर और ट्रेनों में नियमित रूप से चेकिंग की जा रही है। बुधवार और बृहस्पतिवार को चेकिंग के तहत ओल्ड रेलवे स्टेशन परिसर, बल्लभगढ़, असावटी, पलवल स्टेशन परिसर पर डॉग स्क्वायड टीम के सदस्य शेरा के साथ यात्री सामानों, डस्टबीन, ट्रेनों में तलाशी ली गई।
RPF पोस्ट प्रभारी श्रवण कुमार ने बताया कि पिछले दिनों जीआरपी के अंबाला हेडक्वार्टर से भी सुरक्षा चौकसी को बढ़ाने के लिए अलर्ट आया था। इसीलिए जीआरपी और आरपीएफ दोनों मिलकर ही तलाशी अभियान चला रही है। जीआरपी कर्मचारी यात्रियों के सामानों की तलाश ले रहे हैं, जबकि आरपीएफ का डॉग स्क्वायड दस्ता नियमित रूप से संदिग्ध सामानाें को चेक कर रहा है। इस अभियान का मकसद रेल यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे संपत्ति की सुरक्षा को सुनिश्चित करना है। इस अभियान के तहत अप एवं डाउन लाइन पर चलने वाली सभी यात्री ट्रेनों को चेक किया जा रहा है। (High alert on Delhi-Mathura rail section)
Also Read :