Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल सरकार निर्धन, भूमिहीन व उपेक्षित वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही : जगत सिंह नेगी

September 20, 2025

हिमाचल सरकार निर्धन, भूमिहीन व उपेक्षित वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही : जगत सिंह नेगी

रिकांगपिओ Himachal : राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जिला किन्नौर के पूह उपमंडल की ग्राम पंचायत पूह में आम लोगों की जन समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को प्राप्त हुई सभी उचित मांगों का चरणबद्ध ढंग से निपटान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि वर्तमान हिमाचल सरकार प्रदेश सहित जनजातीय क्षेत्रों के लोगों के उत्थान व कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है और इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव जनजातीय व वंचित वर्गो के कल्याण के लिए कार्य किया है और वंचित वर्गो की हितैषी रही है।

राजस्व मंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार निर्धन, भूमिहीन व उपेक्षित वर्गों के उत्थान व कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही और वन अधिकार अधिनियम-2006 के तहत लोगों को जमीन का मालिकाना हक प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने स्थानीय लोगों से वन अधिकार अधिनियम-2006 का लाभ उठाने के लिए आगे आने को कहा।

राजस्व मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आपदा प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती के साथ खड़े हैं तथा राज्य के राहत मैन्युअल में संशोधन कर मुआवजे की राशि में बढ़ोतरी की गई है, जो प्रदेश सरकार की प्रभावितों के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है ताकि आपदाग्रस्त परिवारों को राहत मिल सके। इसके अलावा प्रभावितों को मूलभूल सुविधाएं उपलब्ध भी करवाई जा रही है।

भाजपा के भ्रामक प्रचार का करें विरोध
कैबिनेट मंत्री ने पूह ब्लॉक कांग्रेस समिति की बैठक को अध्यक्षता की और पूह ब्लॉक में कांग्रेस द्वारा की जा रही विभिन्न गतिविधियों का विस्तृत ब्यौरा मांगा। बागवानी मंत्री ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे भाजपा के भ्रामक प्रचार का विरोध करें और वर्तमान राज्य सरकार की कल्याणकारी और समावेशी योजनाओं का बूथ स्तर पर प्रचार-प्रसार करें, ताकि ग्रामीण लोगों को इन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने दोहराया कि वर्तमान प्रदेश सरकार दलगत राजनीति एवं प्रतिशोध की भावना से कार्य नहीं करती है प्रदेश के हर वर्ग व क्षेत्र के कल्याण के लिए प्रयास कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें