Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल: टिंकू नाला के पास हिमस्खलन से राष्ट्रीय राजमार्ग 5 बंद

January 27, 2023

हिमाचल: टिंकू नाला के पास हिमस्खलन से राष्ट्रीय राजमार्ग 5 बंद

शिमला : हिमाचल प्रदेश में पिछले दो दिनों में हुई बर्फबारी के बाद अब हिमस्खलन गिरने से राष्ट्रीय राजमार्ग 05 अवरुद्ध हो गया है। पिछले दिनों पूह उपमंडल में टिंकू नाला के पास एनएच-05 पर अचानक हिमस्खलन होने से कई घंटे तक यातायात अवरुद्ध रहा। हिमस्खलन गिरने की सूचना मिलते ही सीमा सड़क संगठन की मशीनरी व जवान टिंकू नाला की ओर रवाना हुए।

सीमा सड़क संगठन के कमांडिंग ऑफिसर प्रमोद कुमार ने कहा कि टिंकू नाला में अचानक हिमस्खलन गिरने की सूचना मिलते ही तुरंत मशीनरी भेजी गई। कई घंटे की मशक्कत के बाद पहले वन वे ट्रैफिक बहाल किया गया।

उन्होंने कहा कि करीब डेढ़ बजे मार्ग से हिमस्खलन को हटा कर डब्बल ट्रैफिक को बहाल कर दिया गया। मार्ग बहाली के साथ सुबह से अवरुद्ध मार्ग में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली। गनीमत रही कि इस हिमस्खलन से किसी जान माल का नुकसान नहीं हुआ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें