Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

उपमंडल चुराह में बारिश और बर्फबारी से निपटने के लिए प्रशासन मुस्तैद, SDM ने की सराहना

March 7, 2025

उपमंडल चुराह में बारिश और बर्फबारी से निपटने के लिए प्रशासन मुस्तैद, SDM ने की सराहना

चम्बा(मोहम्मद आशिक़): उपमंडल चुराह में हाल ही में हुई भारी बारिश और बर्फबारी के दौरान सभी विभागों ने बेहतरीन कार्य किया, जिससे आमजन को किसी भी बड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। एसडीएम चुराह अंकुर ठाकुर ने सभी विभागों के कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि विपरीत मौसम परिस्थितियों में भी प्रशासन ने बेहतर तालमेल और तत्परता दिखाई।

उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग, बिजली बोर्ड, जल शक्ति विभाग और राजस्व विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों ने समय पर कार्रवाई करते हुए मार्ग बहाल किए, बिजली आपूर्ति सुचारू की और अन्य जरूरी सेवाएं लोगों तक पहुंचाईं।

एसडीएम ने आगे कहा कि प्रशासन भविष्य में भी इसी तरह मुस्तैदी से कार्य करेगा और आपदा की स्थिति में जनता को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

ये भी पढ़ें- शरीर में ताकत और एनर्जी बढ़ाने के लिए इन चीजों का करें सेवन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें