Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

गानवी और तकलेच में लगेंगे मल्टी स्पेशलिटी कैंप, निशुल्क दी जाएगी दवाईयां : डॉ. आरके नेगी

October 12, 2023

गानवी और तकलेच में लगेंगे मल्टी स्पेशलिटी कैंप, निशुल्क दी जाएगी दवाईयां : डॉ. आरके नेगी

रामपुर बुशहर (मीनाक्षी): स्वास्थ विभाग रामपुर दो अलग अलग जगहों पर निशुल्क स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन करने जा रहा है। ये शिविर 13 अक्तुबर को गानवी में लगेगा। जबकि 14 अक्तुबर को तकलेच में आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में हर प्रकार की बिमारियों से संबंधित जांच की जाएगी। साथ ही मरीजों को निशुल्क दवाएं भी वितरित की जाएगी। ताकि मरीज को घरद्वार पर ही स्वास्थ संबंधी पूरी सुविधा मिल सके। इस बात की जानकारी देते हुए खंड चिकित्सा अधिकारी डा0 आरके नेगी ने कहा कि पहला शिविर पंद्रहबीस क्षेत्र के गानवी में आयोजित किया जा रहा है। ये शिविर यहां की छ पंचायतों गानवी, जगोरी, क्याव, लबाना सदाना, फांचा, कूट के हजारों ग्रामीणों को घरद्वार पर स्वास्थ सुविधाएं मुहैया करवाएगा। नेगी ने कहा कि इस शिविर में मेडिसीन, हड्डी रोग, स्त्री रोग, आंखों के रोग, सर्जरी, शिशुरोग से संबंधित जांच की जाएगी। इस शिविर में विशेषज्ञ डाक्टरों को तैनात किया जा रहा है ताकि मरीजों की बिमारी को सहीं ढंग से जांचा जाए। उन्होंने कहा कि दुसरा शिविर तकलेच में 14 अक्तुबर को आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में आठ पंचायतों तकलेच, दरकाली, मुनिश, देवठी, कूहल, काशापाट, बाहली, भड़ावली के हजारों लोगों को फायदा होगा। ये शिविर तकलेच स्थित पीएचसी में आयोजित किया जाएगा। इस शिविर की खास बात ये है कि ये पूरी तरह से निशुल्क शिविर है। इस शिविर में आने वाले मरीजों की न केवल जांच की जाएगी बल्कि उन्हें निशुल्क दवाईयां भी वितरित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस शिविर में विशेषज्ञ डाक्टर शिमला स्थित आईजीएमसी, कोटखाई व अन्य स्थानों से यहां पर आ रहें है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में आकर इस शिविर का फायदा उठाएं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें