Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

कांग्रेस सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर बिलासपुर समारोह में जाएंगी हमीरपुर से 104 HRTC की बसें

December 11, 2024

कांग्रेस सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर बिलासपुर समारोह में जाएंगी हमीरपुर से 104 HRTC की बसें

हमीरपुर(कपिल बस्सी) : कांग्रेस सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बिलासपुर में विशेष समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्र म के लिए विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोगों को लाने के लिए एचआरटीसी की बसें बुक की गई हैं। इस वजह से क्षेत्रीय बस सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है। जिले से कार्यक्र म स्थल तक 104 सरकारी बसें बुक की गई हैं।

सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए पालमपुर से 10 बसें मंगवाई गई हैं। इसके अलावा नादौन विधानसभा क्षेत्र के लिए देहरा से 20 बसें मंगवाई गई हैं। हमीरपुर डिपो से 74 बसें लोगों को कार्यक्र म स्थल तक पहुंचाने में लगाई गई हैं। इस बड़ी व्यवस्था के चलते स्थानीय यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। विशेष रूप से दैनिक यात्रियों, छात्रों और अन्य यात्रियों को बसों की कमी के कारण वैकिल्पक साधनों का सहारा लेना पड़ सकता है।

कोई परेशानी नहीं होगी यात्रियों को : रामलाल पाठक एचआरटीसी के अधिकारी रामलाल पाठक ने स्थिति को संभालने के लिए कदम उठाए जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यात्रियों को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए निगम ने अधिक फेरे लगवाने और मार्गों को क्लब करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि हम यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे कि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। बसों की कमी को पूरा करने के लिए हरसंभव उपाय किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें