Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऊना में 8 नवंबर को होगी 11वीं साईं संध्या, प्रसिद्ध भजन गायक Hamsar Hayat करेंगे गुणगान

October 13, 2024

ऊना में 8 नवंबर को होगी 11वीं साईं संध्या, प्रसिद्ध भजन गायक Hamsar Hayat करेंगे गुणगान

ऊना: ऊना मुख्यालय पर 11वीं साईं संध्या का आयोजन 8 नवंबर को समाजिक कार्यकर्ता व शिक्षका स्व. सिम्मी अग्निहोत्री की याद में श्री रामलीला मैदान ऊना किया जाएगा, जिसको लेकर युवा साईं समिति ने बैठक कर तैयारी शुरू कर दी है । गीता भवन मंदिर में अध्यक्ष जनक राज खजांची , चेयरमैन अनिल वशिष्ठ की अध्यक्षता में साई संध्या को लेकर रणनीति तैयार की गई, जिसमें युवा साईं समिति के सदस्यों उपस्थित रहे। बैठक की जानकारी देते हुए युवा साईं समिति के प्रवक्ता संजीव सैनी ने बताया कि 8 नवंबर को साईं संध्या का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस साईं संध्या का आयोजन सायं 7 बजे से साईं इच्छा तक किया जाएगा ।उन्होंने कहा कि आकर्षक साईं दरबार बनाया जाएगा जिसमें श्रद्धालु माथा टेका। उन्होंने कहा कि साईं दरबार से विशेष रूप से लाया गया प्रसाद वितरित किया जाएगा ।उन्होंने कहा कि प्रख्यात शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा साईं समिति के साथ जिनका लगाव रहा है स्व.प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री को भी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी, उनकी आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की जाएगी ।

उन्होंने कहा कि साईं संध्या में उनका विशेष रूप से याद किया जाएगा, क्योंकि साईं संध्या के साथ व बाबा साईं जी के साथ उनका विशेष लगाव रहा। संजीव सैनी ने कहा कि इस साईं संध्या में विश्व प्रसिद्ध भजन गायक हमसर हयात साई बाबा का गुणगान करेंगे। उन्होंने कहा कि स्थानीय कलाकार गुरप्रीत गुप्पी साईं बाबा का गुणगान करेंगे। उन्होंने कहा कि लंगर का भी विशेष प्रबंध सामाजिक कार्यकर्ता हरि ओम गुप्ता के सहयोग से रहेगा ।संजीव सैनी ने कहा कि राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी ,महाराज महादेव मंदिर के महंत मंगलानंद जी महाराज, बाबा अमरजोत सिंह बेदी विशेष रूप से दीप प्रज्वलित करेंगे और अपना शुभ आशीर्वाद श्रद्धालुओं को देंगे। उन्होंने कहा कि युवा साईं समिति बेहतरीन आयोजन साईं संध्या का करेगी, इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस अवसर अविनाश कपिला , अश्विनी जेतिक,रजनीश लुम्बा,गगन ओहरी, शिव मैहन,पवन जेतिक, रमन पुरी, नीरज जेतिक, शाम हांडा,वरुण पुरी, विक्की सैनी,चांद ठाकुर, परीक्षत ठाकुर,राजा मक्कड़,रवीश वर्मा,रजत कोहली सहित अन्य उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें