Last Updated: September 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुल्लू में 150 फ्लोर स्टाफ पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू

September 19, 2026

कुल्लू में 150 फ्लोर स्टाफ पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू

150 Floor Staff Jobs, Campus Interview : कुल्लू। टीवीएस सप्लाई चैन सॉल्यूशन लिमिटेड नालागढ़ द्वारा पुरुष उम्मीदवारों के लिए फ्लोर स्टाफ के कुल 150 रिक्त पद को भरने हेतु रोजगार कार्यालय को मांग अधिसूचित की गई है।

जिला रोजगार अधिकारी विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त भर्ती नियोक्ता द्वारा जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आयोजित की जाएगी। रिक्तियों के लिए आवश्यक योग्यता दसवीं पास आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके लिए वेतनमान 14,300 रु मासिक और ईएसआईसी तथा पीएफ सहित परिवहन सुविधा भी प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त दो समय का भोजन व दो समय की चाय की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

नौकरी का कार्यस्थल नालागढ़ है।उन्होंने कहा कि अनिर्वाय मूल दस्तावेजों यथा हिमाचली प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का योग्य उम्मीदवार अपने सभी प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट फोटो तथा शैक्षिक प्रमाण पत्रों सहित 22 सितंबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में पहुँच कर कैम्पस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार का नाम रोजगार सहायता हेतु हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिर्वाय है और यदि पंजीकृत नहीं हैं तो ऑनलाइन अपना पंजीकृत करवा लें।

इच्छुक तथा योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन पंजीकरण के लिए www.eemis.hp.nic.in पोर्टल पर जाएं व अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू के दूरभाष न0 01902-222522 पर भी संपर्क कर सकते है।साक्षात्कार में भाग लेने के लिये किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें