Site icon Dainik Savera Times

मनाली में 29 ग्राम चिट्टा सहित 2 युवक गिरफ्तार, निजी होटल में कर रहे थे चिट्टा बेचने का काम

हिमाचल में चिट्टे के खिलाफ अब मोहिम तेज होगी है . ऐसे में नशा व्यापारियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस द्वारा भी जगह जगह छापेमारी की जा रही है. हाल ही में एक मामल मनाली से सामने आया है. जहां पुलिस द्वारा 29.700 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है.

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि पंजाब के 2 युवक एक निजी होटल में रुके हुआ है. जो होटल के कमरे से ही परचून में हीरोइन बेचने का काम कर रहे है. ऐसे में होटल में रेड के दौरान पुलिस की टीम को इन युवको के होटल के कमरे से 29.700 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है. दोनों युवक अमृतसर के रहने वाले है. ऐसे में पुलिस द्वारा दोनों युवकों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई को जा रही है.

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद में जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, 53 खातों में विदेशी फंडिंग का खुलासा; NIA करेगी जांच

Exit mobile version