Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल में दर्दनाक हादसा : होली के दिन 2 युवकों की हुई मौत, सीर खड्ड में डूबने से गई जान, जांच में जुटी पुलिस

March 15, 2025

हिमाचल में दर्दनाक हादसा : होली के दिन 2 युवकों की हुई मौत, सीर खड्ड में डूबने से गई जान, जांच में जुटी पुलिस

Himachal News : बिलासपुर जिले के झंडूता थाना क्षेत्र में एक दुखद खबर सामने आई है, जिसमें दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। बता दें कि होली खेलने के बहाने घर से निकले दो युवक सीर खड्ड में नहाने चले गए। दोनों खाई में फिसलने से डूब गए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को होली खेलने के बाद दोपहर करीब तीन बजे दोनों युवक नहाने के लिए खड्ड में चले गए। उन्हें डूबता देख वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद कुछ स्थानीय तैराक मौके पर पहुंचे और खाई में डूबे लड़कों को बाहर निकाला गया। यह घटना झंडूता उपमंडल के सर खड्ड की है।

मृतकों की पहचान अश्वनी कुमार (34) पुत्र विधि चंद गांव कुठेड़ा झंडूता और गोपाल मणि (15) पुत्र कृष्ण देव गांव मोही झंडूता के रूप में हुई है। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में होली की खुशियां गम में बदल गईं और क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

स्थानीय लोगों ने शवों को निकाला बाहर

घटना की सूचना मिलते ही झंडूता पुलिस थाने से इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार के नेतृत्व में एक टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से युवकों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

पुलिस आज घुमारवीं अस्पताल में दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराएगी। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे और दोपहर बाद दोनों का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- फिल्मी जगत को लगा बड़ा झटका, आशा भोसले के बाद इस मशहूर एक्टर का भी हुआ निधन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें