Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुल्लू के गांव शांगड को आज वायुसेना के हेलीकॉप्टर द्वारा 22 क्विंटल राशन पहुंचाया गया

July 29, 2023

कुल्लू के गांव शांगड को आज वायुसेना के हेलीकॉप्टर द्वारा 22 क्विंटल राशन पहुंचाया गया

कुल्लू (सृष्टि): उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि आज कुल्लू जिले के दूरदराज गांव शांगड को आज वायुसेना के हेलीकॉप्टर द्वारा 22 क्विंटल राशन पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि यह राशन शांगड के साथ लगती उचित मूल्य की दुकानों बरहांगढ़ व मधाना में भेजा जा रहा है।ताकि लोगो को राशन की कोई कमी न हो।

उपायुक्त ने कहा कि आज मणिकर्ण घाटी ऊंची चोटी थाच में भेड़ पालको को को राशन भेजा जाना था परंतु खराब मौसम के कारण यह संभव नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि रविवार को भेड़ पालकों के लिए राशन भेजने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज दोपहर बाद मौसम खराब होने के कारणशांगड गांव को भी एक बार ही राशन भेजा जा सका।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें