Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल के 3 जिलों में कल होगी बारिश-बर्फबारी, October में 6 जिलों में पानी की बूंद तक नहीं बरसी

October 28, 2024

हिमाचल के 3 जिलों में कल होगी बारिश-बर्फबारी, October में 6 जिलों में पानी की बूंद तक नहीं बरसी

Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अगले कल हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 अक्टूबर को वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) एक्टिव हो सकता है। इससे चंबा, कांगड़ा और लाहौल स्पीति के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में हल्की बारिश व बर्फबारी हो सकती है। प्रदेश के अन्य 9 जिलों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

परसो यानी 30 अक्टूबर को मौसम फिर साफ हो जाएगा। आज भी प्रदेशभर में मौसम साफ रहेगा। प्रदेश में इस बार पोस्ट मानसून सीजन यानी अक्टूबर माह में नाम मात्र बारिश हुई है। एक से 28 अक्टूबर तक सामान्य से 97 प्रतिशत कम बादल बरसे है। छह जिले बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, सोलन, सिरमौर व कुल्लू में पानी की एक बूंद तक नहीं बरसी।

कांगड़ा में भी मात्र 1.5 मिलीमीटर बारिश, किन्नौर में 0.4 मिलीमीटर, लाहौल स्पीति में 0.1 मिलीमीटर, मंडी में 3.4 मिलीमीटर, शिमला में 0.2 मिलीमीटर, और ऊना में 8.6 मिलीमीटर बारिश हुई है। प्रदेश में लंबे ड्राइ स्पेल की वजह से तापमान सामान्य से ज्यादा चल रहा है। इससे अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में भी सर्दी का एहसास नहीं हो पा रहा। कई शहरों का पारा सामान्य से 6 डिग्री तक ज्यादा है।

मौसम विभाग के अनुसार, कल्पा के तापमान में सामान्य की तुलना में सबसे ज्यादा 6.3 डिग्री का उछाल आया है। इससे कल्पा का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री पहुंच गया है। शिमला का अधिकतम तापमान भी नॉर्मल की तुलना में 3.7 डिग्री के उछाल के बाद 23.3 डिग्री सेल्सियस हो गया है। भुंतर का पारा भी नॉर्मल से 3.4 डिग्री ज्यादा के साथ 29.9 डिग्री, सोलन का 3.3 डिग्री के उछाल के साथ 29.3 डिग्री, मनाली का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री के उछाल के साथ 22.8 डिग्री सेल्सियस हो गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें