Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

जलतरंग नौकायान मेन्यू के दौरान 3 किलोमीटर तक दौड़ व शारीरिक व्यायाम शिविर आयोजित

October 10, 2023

जलतरंग नौकायान मेन्यू के दौरान 3 किलोमीटर तक दौड़ व शारीरिक व्यायाम शिविर आयोजित

1 एचपी नेवल यूनिट एनसीसी बिलासपुर द्वारा 10 दिवसीय जलतरंग नौकायान मेन्यू शिविर 2023 के तीसरे दिन की दिनचर्या कैडेट्स ने 3 किलोमीटर तक दौड़ व शारीरिक व्यायाम से की। अपनी दिनचर्या के अनुसार तीसरे दिन सुबह 9 बजे कैडेट्स गोविंद सागर झील में तीन सेलिंग बोट, दो रेस्क्यू बोट और एक सेफ्टी बोट्स लेकर कंदरौर के लिए नौकायान करते हुए रवाना हुए। प्रशिक्षकों की देखरेख में कैडेट्स ने नौकायान की बारीकियां भी सीखी। इस दौरान कैडेट्स ने बोट चलाकर कंदरौर तक लगभग 30 किलोमीटर नौकायान किया गया। दो दिन लगातार नौकायान करने के बावजूद नौसेना एनसीसी कैडेट्स में युवाओं में भारी उत्साह और भरपूर आत्मविश्वास का नजारा देखने को मिला। बोट्स सीधा सफर तय करते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंदरौर के किनारे अपना पड़ाव डाला। स्कूल पहुंचने पर स्कूल छात्रों द्वारा सभी एन सी सी कैडेट्स का स्वागत किया और उसके बाद सभी कैडेट्स ने स्कूल प्रांगण में दोपहर का भोजन ग्रहण किया। कंदरौर के बाद कैडेट्स ने जल संरक्षण जागरूकता रैली निकालकर हाथों में स्लोगनों व नारों के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स ने लोगों को समझाने का प्रयास किया कि जल को बचाना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि आज हम आवश्यकता से अधिक जल का दोहन कर रहे हैं। कमान अधिकारी, कमांडर डॉक्टर देवसिश गूहा ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कैडेट्स समाज को जागरूक करें। इस रैली के माध्यम से लोगो को जल संरक्षण की अपील की गई है ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियों को पानी की कमी से जूझना न पड़े। उन्होंने  कैडेट्स को जल बचाने के तरीके भी बताए। उन्होंने कहा कि अगर जल की बर्बादी नहीं रोकी तो आने वाले समय में इसके गंभीर परिणाम देखने को मिलेंगे। रैली के उपरांत सभी बोट वापिस लुहनू मैदान के लिए रवाना हुई। इस दौरान एएनओ सब लेफ्टिनेंट डॉ सुरेश कुमार जमवाल, मुख्य अनुदेशक भरत भूषण, पीओ अनिल शर्मा, मनीष ठाकुर, राजेश कुमार, संजीव कुमार, विक्रम, ओम प्रकाश, बी डी दास, जीसीआई अंकिता, एएनओ केवल सिंह, सीटीओ अब्दुल मजीद, नर्सिंग ऑफिसर अमित कुमार, शिप मॉडलिंग इंस्ट्रक्टर अमित ठाकुर व नौ सेना यूनिट एनसीसी बिलासपुर के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें