Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Manali Tourism: वीकेंड पर मनाली में उमड़े पर्यटक, दो दिनों में पहुंचे करीब 3,000 वाहन

July 5, 2026

Manali Tourism: वीकेंड पर मनाली में उमड़े पर्यटक, दो दिनों में पहुंचे करीब 3,000 वाहन

वीकेंड पर मनाली के पर्यटन कारोबार के लिए राहत लेकर आया है। पिछले दो दिनों में करीब 3,000 पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे, जिससे होटल, रेस्तरां, टैक्सी कारोबार और स्थानीय बाजारों में फिर से रौनक लौट आई। शनिवार और रविवार को माल रोड, हिडिंबा मंदिर, सोलंगनाला और अटल टनल की ओर पर्यटकों की अच्छी-खासी आवाजाही देखने को मिली। वहीं, रोहतांग जाने वाले पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई।

ये भी पढे़ं :-

वीकेंड के दौरान मनाली के होटलों की औसत ऑक्यूपेंसी करीब 60 प्रतिशत तक पहुंच गई, जबकि सामान्य दिनों में यह लगभग 50 प्रतिशत रहती है। पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश और ऑफ सीजन के कारण पर्यटकों की संख्या में कमी आई थी, लेकिन वीकेंड ने पर्यटन कारोबारियों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौटा दी। निजी वाहनों और टैक्सियों के अलावा बसों के माध्यम से भी बड़ी संख्या में पर्यटक मनाली पहुंचे। दो दिनों में 100 से अधिक वोल्वो बसें मनाली पहुंचीं, जिनसे सैकड़ों पर्यटक घाटी की खूबसूरती का आनंद लेने आए।

पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए होटल संचालकों ने मानसून स्पेशल पैकेज शुरू कर दिए हैं। इन पैकेजों में रियायती दरों पर कमरे, भोजन और स्थानीय दर्शनीय स्थलों के भ्रमण जैसी सुविधाएं शामिल हैं। पर्यटन कारोबारियों को उम्मीद है कि यदि मौसम अनुकूल रहा तो जुलाई में भी पर्यटकों की अच्छी आमद बनी रहेगी और मानसून पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि जुलाई में पर्यटकों की संख्या में कुछ कमी जरूर आई है, लेकिन वीकेंड पर पर्यटन गतिविधियां उत्साहजनक बनी हुई हैं। उन्हें उम्मीद है कि पूरे जुलाई माह में इसी तरह पर्यटकों की आवाजाही जारी रहेगी।

होटल कारोबारी भूपेश सिंह ने बताया कि पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विशेष मानसून पैकेज दिए जा रहे हैं। इन पैकेजों में कमरों पर 50 प्रतिशत तक की छूट के साथ कई अन्य आकर्षक ऑफर भी शामिल किए गए हैं।

ये भी पढे़ं :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें