Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Monsoon In Himachal: हिमाचल की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, कई स्थानों पर जमकर हुई बारिश, 25 सड़कें बंद

July 5, 2026

Monsoon In Himachal: हिमाचल की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, कई स्थानों पर जमकर हुई बारिश, 25 सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों रोहतांग, शिंकुला और बारालाचा में शनिवार सुबह हल्का हिमपात हुआ, जबकि प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। इससे दिन के तापमान में करीब 8.8 डिग्री तक की गिरावट आई है और कुछ इलाकों में सड़कों पर यातायात बाधित हुआ है।

ये भी पढे़ं :-

प्रदेश में 25 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं, जिनमें कुल्लू में 19, लाहुल-स्पीति और ऊना में दो-दो, मंडी और सिरमौर में एक-एक सड़क शामिल है। इन सड़कों को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं, जबकि बारिश से खरीफ की फसलों जैसे मक्की, धान और सेब को फायदा और टमाटर जैसी तैयार फसलों को नुकसान हो सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को कांगड़ा, शिमला और सिरमौर में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 6, 7 और 8 जुलाई को कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, शिमला, सोलन और सिरमौर में भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी है।

प्रदेश में कसौली में 55, मनाली में 51, भटियात में 45, सराहन में 40, धर्मशाला में 36 और मशोबरा में 20 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। भुंतर, कांगड़ा, मंडी और मनाली में भी अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई है, जबकि न्यूनतम तापमान में 1 से 4 डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है।

ये भी पढे़ं :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें