Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

धर्मशाला में बैडमिंटन खेलते अचानक गिरा 32 वर्षीय युवक, अस्पताल में तोड़ा दम

April 2, 2026

धर्मशाला में बैडमिंटन खेलते अचानक गिरा 32 वर्षीय युवक, अस्पताल में तोड़ा दम

हिमाचल डेस्क: धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने आया। यहां बैडमिंटन खेलते समय अचानक गिरने से 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें :-

खेलते-खेलते गिरा युवक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नूरपुर क्षेत्र के भड़वार निवासी 32 वर्षीय विजय कुमार बुधवार को धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन खेल रहे थे। इसी दौरान वे अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें गिरता देख वहां मौजूद खिलाड़ियों में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, टांडा रेफर कर दिया गया। टांडा पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। स्वस्थ दिखने वाले युवक की अचानक हुई मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। विजय धर्मशाला में एक निजी संस्थान में कार्यरत थे और अपनी पत्नी व दो छोटे बच्चों (एक बेटा और एक बेटी) के साथ किराए के मकान में रहते थे। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और उनके बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।

ये भी देखें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें