Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर ट्रक से 600 पेटी अवैध बीयर बरामद

January 21, 2025

किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर ट्रक से 600 पेटी अवैध बीयर बरामद

सुंदरनगर: सुंदरनगर पुलिस थाना की सलापड पुलिस चौकी की टीम ने रविवार देर रात को किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर भवाना में नाकाबन्दी करते हुए पंजाब की तरफ से सुंदरनगर आ रहे हिमाचल नंबर के ट्रक से 600 पेटी अवैध बीयर (पंजाब सेल) को बरामद किया है। सलापड पुलिस चौकी प्रभारी बलदेव राज, मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार, आरक्षी हरीश और गृह रक्षक ईश्वर दास ने अवैध बीयर से भरे ट्रक को पकड़ा। मामले में पुलिस टीम ने ट्रक चालक प्रकाश उम्र 42 वर्ष निवासी कल्लर डाकघर औहर तहसील झंडूता जिला बिलासपुर को हिरासत में लिया है।

वही ट्रक में मौजूद एक अन्य व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने ट्रक और चालक को कब्जे में लेकर प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सलापड पुलिस ने भवाना में पंजाब से ट्रक में लाई जा रही 600 पेटी अवैध बीयर सहित ट्रक को कब्जे में लेकर चालक गिरफ्तार किया गया तथा एक सवार अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हुआ है। मामले में जांच जारी है।

ये भी पढ़ें :- गुरदासपुर में बड़ी वारदात: महिला शिक्षक पर युवक ने फेंका तेज़ाब; दो मासूम भी झुलसे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें