Last Updated: November 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

पूर्व विधायक बंबर ठाकुर से मारपीट में 7 आरोपी गिरफ्तार

February 25, 2024

पूर्व विधायक बंबर ठाकुर से मारपीट में 7 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर: बिलासपुर से पूर्व विधायक व हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बंबर ठाकुर के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट मामले में अभी तक बिलासपुर पुलिस ने 7 व्यक्तियों को हिरासत में लिया है जबकि मामले में संलिप्त अन्य लोगों की भी जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी। यह बात हिमाचल प्रदेश के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस संजय कुंडू ने बिलासपुर में पत्नकारों से कही। बिलासपुर के मंडी माणवा के समीप भानुपल्ली-बिलासपुर रेलवे लाइन निर्माण लगी कंपनी कार्यालय में पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट की गई थी।

मारपीट में घायल हुए पूर्व विधायक बंबर ठाकुर का हाल जानने हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग के डीजीपी भी जिला अस्पताल पहुंचे। डीजीपी ने कहा कि पूर्व विधायक के साथ मारपीट मामले में भारतीय दंड सहित की धारा 307 के तहत हत्या की कोशिश में मामला दर्ज कर अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है और मामले में संलिप्त अन्य लोगों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर सख्त कार्रवाई की अपील की जाएगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के बड़े प्रोजेक्ट को लेकर देशभर में राजनीतिक पार्टी के नेताओं का कॉऩ्िफ्लक्ट ऑफ इंटरेस्ट देखने को मिलता है।

साथ ही उन्होंने कहा कि सामरिक व पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण रेलवे प्रोजेक्ट में लगी कंपनियों में कार्यरत अधिकारियों व कमर्चिरयों की सुरक्षा के मद्देनजर कड़े कदम उठाये जाएंगे, जिसको लेकर उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक से उन्होंने चर्चा की है और आने वाले समय में पुलिस प्रशासन द्वारा कंपनी में पर्याप्त सिक्योरिटी उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके। पूर्व विधायक पर हुए हमले की जानकारी मिलने के बाद उनका हालचाल जानने के लिए कांग्रेस विधायक पहुंचने लगे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें