Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

भरवाईं स्कूल में 7 दिवसीय NSS आवासीय शिविर शुरू, 30 वालंटियर ले रहे हिस्सा

November 3, 2023

भरवाईं स्कूल में 7 दिवसीय NSS आवासीय शिविर शुरू, 30 वालंटियर ले रहे हिस्सा

चिंतपूर्णी (अमन शर्मा) : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरवाईं में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय आवासीय विशेष शिविर गुरुवार को शुरू हुआ, जिसका शुभारंभ पाठशाला प्रधानाचार्य नरेश कुमार शर्मा ने किया। प्रधानाचार्य ने शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर छात्राओं ने सरस्वती वंदना पेश की। इसके पश्चात स्वयंसेवकों के द्वारा सद्धभावना गीत, लक्ष्य गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

7 दिवसीय विशेष आवासीय शिविर में 12वीं कक्षा के 30 वालंटियर छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। वालंटियरों का मार्गदर्शन करते हुए प्रधानाचार्य नरेश कुमार शर्मा कहा कि स्वयं को अनुशासन में बांधकर देश सेवा करना ही राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य है। उन्होंने अनुशासन में रहकर कार्य करने का आह्वान किया। यह राष्ट्रीय सेवा योजना कैम्प कार्यक्रम अधिकारी प्रवक्ता गणित सुनील कुमार एवम प्रवक्ता कॉमर्स रेणु सरोच की अगुवाई में शुरू हुआ।

उन्होंने स्वयंसेवकों को एनएसएस के महत्व और उसके उद्देश्य के विषय में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि कि सातों दिन अलग-अलग क्षेत्रों से विशिष्ट व्यक्तियों को भी स्रोत व्यक्ति के रूप में बुलाया जाएगा ताकि वह स्वयंसेवी छात्रों का अलग-अलग विषयों पर मार्गदर्शन कर सकें। इस अवसर उप प्रधानाचार्य सुरेंदर सिंह, राकेश कुमार, राजीव कौशल, राजीव कुमार, बलभद्र ,रेनू सरोच,कुमारी सैलजा, ललित मोहन, वाइट नरेश शर्मा, स्कूल प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें