Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

72 घंटे बीते, डूबे युवक का कुछ पता नहीं लगा सुराग

September 9, 2023

72 घंटे बीते, डूबे युवक का कुछ पता नहीं लगा सुराग

सूजानपुर(गौरव जैन): सुजानपुर की पुंग खंड के साथ बहती व्यास नदी में समाये युवक का 72 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है युवक की तलाश के लिए मगाई गई विशेष गोताखोर टीम लगातार सर्च अभियान कर रही है शनिवार को सुजानपुर पुलिस की देखरेख में स्थानीय लोगों की सहायता के साथ विशेष गोताखोर टीम ने पुंग खंड और व्यास नदी के साथ-साथ साथ लगते एरिया का भी निरीक्षण किया हैं गोताखोर साथ लगते एरिया लोंगनी तक गये लोंगनी पुल से नीचे व्यास नदी के किनारों का निरीक्षण किया लेकिन पुलिस और गोताखोरों की टीम के हाथ अभी तक खाली है बताते चले की डुवे युवक की तलाश के लिए बीबीएमबी नंगल से विशेष गोताखोरों की टीम सुजानपुर प्रशासन द्वारा मंगाई गई है टीम में शामिल डाईवर्स बीते शुक्रवार से डूबे युवक की तलाश कर रहे हैं लेकिन अभी तक उन्हें निराशा ही हाथ लगी है थाना प्रभारी ललित महंत की माने तो गोताखोर व्यास नदी में पुंग खड्ड ओर अन्य एरिया में उतरकर डूबे युवक की तलाश कर रहे हैं शनिवार को भी सर्च अभियान पूरा दिन चला रह लेकिन अभी तक डूबे युवक का कोई पता नहीं चला है

उधर स्थानीय लोगों के माने तो व्यास नदी में अब तक जो भी युवक या अन्य कोई डूबा है तो उसका शव तीसरे या चौथे दिन अपने आप पानी के ऊपर आ जाता है

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें