Women Day के अवसर पर देश की समस्त बहनों को बहुत बड़ा तोहफा : Rajeev Bindal

आज महिला दिवस के अवसर पर देश की समस्त बहनों को बहुत बड़ा तोहफा दिया। गैस सिलेंडर के दामों में 100 रुपए की कमी करके बहनों के लिए जीवन में राहत प्रदान की हैं।

शिमला (गजेंद्र) : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा राजीव बिंदल ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की बधाई दी और महिला दिवस के पावन अवसर पर प्रदेश की सभी बहनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की बहनों के समग्र कल्याण के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। आज महिला दिवस के अवसर पर देश की समस्त बहनों को बहुत बड़ा तोहफा दिया। गैस सिलेंडर के दामों में 100 रुपए की कमी करके बहनों के लिए जीवन में राहत प्रदान की हैं।

इतना ही नहीं उज्जवला योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले गैस सिलेंडर की सबसिडी को 3 साल के लिए और बढ़ाने की घोषणा भी की हैं। भारतीय जनता पार्टी जहां प्रदेश की बहनों को बधाई देती हैं। वहीं नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद व्यक्त करती है। कांग्रेस पार्टी ने महिला शक्ति वंदन अधिनियम को 40 साल तक लटका कर रखा और मोदी जी ने राजनीतिक मजबूरियों से ऊपर उठकर बहनों को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर देश की महिलाओं को नई उंचाईयों पर पहुंचाया।

40 करोड़ पक्के घर दिए, जिसका मालिकाना हक महिलाओें को दिया, 11 करोड़ शौचालय बनाकर बहनों की इज्जत-आबरू की रक्षा की, 30 करोड़ बहनों को मुद्रा लोन उपलब्ध करवाया, 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी व हजारों बहनों को ड्रोन दीदी बनाया जा रहा है। गरीब बहनों के जनधन के खाते खोले, आयुष्मान योजना से उनका इलाज करवाया और सही अर्थों में महिला कल्याण का काम किया।

डा बिंदल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पिछले 70 सालों से झूठ बोलती आई है। केवल झूठे वायदे करके, झूठी गारंटियां देकर बहनों का वोट बटोरती आई है। सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जी के 1500 रुपए के नारे पर तंज कसते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 2022 में 1500 रुपए की झूठी गारंटी दी, घर-घर जाकर फाॅर्म भरवाए और आज तक दिया कुछ नहीं। इसी प्रकार अब लोकसभा चुनाव आ गया, उसको देखकर दोबारा से सुखविन्द्र जी को 1500 रुपए की गारंटी याद आ गई और फाॅर्म छाप दिए। अब कांग्रेस के झूठे लोग ये फाॅर्म लेकर घर-घर जाएंगे और फिर दोबारा बहनों का बरगलाएंगे। बिंदल ने कहा कि हर घर को समझाना है, बताना है कि कांग्रेस झूठी, कांग्रेस की प्रदेश सरकार झूठी, कांग्रेस की गारंटियां झूठी इसलिए आओ मोदी की गारंटी के साथ चलें।

- विज्ञापन -

Latest News