Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

नादौन-अंब मार्ग पर चामुखा के पास कार-बस में टक्कर, मां-बेटी की मौत

February 25, 2026

नादौन-अंब मार्ग पर चामुखा के पास कार-बस में टक्कर, मां-बेटी की मौत

नादौन: नादौन-अंब मार्ग पर चामुखा गांव के समीप कार और बस के बीच हुई भीषण टक्कर में मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो बच्चे और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार टांडा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार, नादौन से कलोहा की ओर जा रही कार (एचपी-36 डी-3879) में एक ही परिवार के सदस्य सवार थे।

जैसे ही वाहन चामुखा के पास पहुंचा, चालक राकेश कुमार अचानक नियंत्रण खो बैठा और सामने से अमृतसर से सुजानपुर आ रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस से जा टकराया।टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के एक हिस्से के परखचे उड़ गए। हादसे में कार सवार सोमादेवी पत्नी भूरी सिंह निवासी गांव भड़ू नैहरन पुखर तथा उनकी बेटी शालू पत्नी राकेश कुमार की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

वहीं शालू के पति राकेश कुमार, भाई विजय कुमार, बेटा रुद्रांश और बेटी उर्वशी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत नादौन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें टांडा रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि मासूम उर्वशी और उसके पिता राकेश कुमार की हालत नाजुक बनी हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें