Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

शिमला जिला के कुमारसैन में शुरू हुई डिजिटल मंडी जहां पर फलों की होगी आधुनिक तकनीकी से पैकिंग

September 5, 2023

शिमला जिला के कुमारसैन में शुरू हुई डिजिटल मंडी जहां पर फलों की होगी आधुनिक तकनीकी से पैकिंग

रामपुर बुशहर (मीनाक्षी): हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से करीब सो किलोमीटर की दूरी पर कुमारसैन में आज से डीजीटल फल मंडी ने काम करना शुरू कर दिया है ! जिसका विधिवत् उदघाटन कुमारसैन के एसडीएम सुरेन्द्र मोहन द्वारा किया ! इस मंडी की विशेषता यह है कि यहां पर अत्यधिक ग्रेडिंग पैकिंग मशीनों से फलों को पैक किया जाएगा, और उसके बाद बागवान चाहे तो एक छत के नीचे ही अपने फसल को बेच सकता है!

यहां पर यह भी सुविधा है कि इस मंडी में बागवान अपना सेब बेचने के बाद पेमेंट की जिम्मेवारी फ्रुटेक्स कंपनी की होगी और 3 दिन के भीतर फसल का भुगतान बागवानों के लिए किया जाएगा!

अगर कोई बागवान मौजूदा दरों से संतुष्ट न हो वह अपने फल को इसी मंडी में स्टोर कर सकता है! आधुनिक मशीनों से युक्त इस मंडी के लगने से खरीदारों व बागवानों के बीच पारदर्शिता बनी रहेगी क्योंकि आधुनिक मशीनों में ग्रेडिंग वह पैकिंग इस तरह से होगी की कलर, साइज वह वजन कंप्यूटराइज होगा! बागवानों को उम्मीद है कि उन्हें इस मंडी से लाभ मिलेगा! वहीं इसी तरह से देश के किसी कोने में बैठा फल व्यापारी ऑनलाइन बोली में हिस्सा लेकर अपनी जरूरत मुताबिक फल खरीद सकेगा!

एसडीएम कुमारसैन सुरेन्द्र मोहन ने बताया कि फ्रुटेक्स एजैंसी ने आधुनिक तकनीकी से युक्त मशीनरी स्थापित की है ! जिससे बागवानों व सेब खरीदारों को सुविधा होगी! उन्होंने बताया कि आज बागवान भी संभावनाएं तलाश रहे थे! उनके लिए यह बेहतर विकल्प है! यदि बागवानों को घर द्वारा पर फलों के अच्छे दाम मिलते हैं तो यह उनके लिए बेहतर है!

वहीं क्षेत्रीय प्रबंधन दिनेश नेगी ने बताया कि हमने यहाँ पर आधुनिक मशीन स्थापित की है! जिससे बागवानों को एक ही छत पर सभी सुविधाएं मिलेगी! उन्होंने बताया कि बागवानों के सेब का यहाँ पर साइज, कलर व वेट कंप्यूटर के माध्यम से किया जाएगा! जो मशीन में बागवा स्वयं देख सकते हैं! बागवानों से धोखाधड़ी होने का भी कोई मामला नहीं रहेगा! बागवानों के सेब के पेमेंट की जिम्मेदारी हमारी कंपनी की रहेगी!

बागवान सुधीर गौतम का कहना है कि इस डीजिटल व आधुनिक मंडी से बागवानों को लाभ मिलेगा! उन्होंने बताया कि यहाँ पर बागवानों व खरीदारों के बीच पारदर्शिता बनी रहेगी! इसके साथ बागवानों को अपना सेब बगीचों से सेब तोड़ कर क्रेटों में सीधा इस मंडी में ला सकते हैं,और अपनी सुविधा अनुसार बेच सकते हैं! इस मंडी से बागवानों को घर द्वारा पर बेहतरीन सुविधा मिलेगी!

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें