Site icon Dainik Savera Times

Himachal के चंबा में टला बड़ा हादसा, पहाड़ दरकने से खाई में गिरने से बची बस

Himachal (मोहम्मद आशिक़): जिला चंबा की सड़कों पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं देखने को मिलती हैं। कई बार सड़क दुर्घटनाएं चालक की लापरवाही की वजह से देखने को मिलती है। तो वहीं कई सड़क हादसे गाड़ियों में तकनीकी खराबी होने के चलते देखने को मिलती है। आज चंबा तीसा मुख्य मार्ग पर बड़ा हादसा होने से टल गया।

चंबा तीसा मुख्य मार्ग पर बड़ोह के पास बस के ऊपर अचानक पहाड़ दरक गया। जिससे बड़ा हादसा होते बच गया। मौके पर चालक ने अपनी सूझबूझ से बस को रोक दिया। अन्यथा आज जिला चंबा में एक बड़ा हादसा पेश आ सकता था।

बता दें कि चंबा तीसा मुख्य मार्ग पर बड़ोह के पास यह बड़ा हादसा होने से टल गया है। हालांकि मौके पर स्थानीय लोग और दूर दराज क्षेत्रों से लोग पहुंच गए हैं। इस सड़क हादसे में किसी भी प्रकार का कोई जान का नुकसान नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच के अनुसार दो लोगों को घायल बताए जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir: CM उमर अब्दुल्ला ने तिरंगे वाला रिबन काटने से किया इनकार, जमकर हो रही तारीफ

Exit mobile version