Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

विधानसभा उपाध्यक्षअध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति संगड़ाह की हुई बैठक, विनय कुमार ने जाना रोगियों का कुशलक्षेम

September 12, 2024

विधानसभा उपाध्यक्षअध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति संगड़ाह की हुई बैठक, विनय कुमार ने जाना रोगियों का कुशलक्षेम

जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह में आज विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित हुईं। बैठक को संबोधित करते हुए विनय कुमार ने कहा कि रोगी कल्याण समिति की धनराशि का उपयोग क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने पर किया जाना चाहिए तथा इस राशि के आय-व्यय का ब्यौरा पारदर्शिता के साथ रखा जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए कार्य कर रही है। विनय कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र संगड़ाह को प्रदेश सरकार द्वारा आदर्श सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का दर्जा देने का निर्णय लिया है तथा शीघ्र ही इस अस्पताल को 06 बिस्तरों की जगह 50 बिस्तरों का कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अस्पताल में डॉक्टर के 02 पदों को बढ़ाकर 10 पदों का कर दिया गया है। उन्होने कहा शीध्र एक्स-रे, सीटी स्कैन, अल्ट्रा साउंड तथा अल्ट्रा-लैब आदि सुविधाएं उपलब्ध करवा दी जाएगी। बैठक से पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र संगड़ाह का निरीक्षण किया तथा उपचाराधीन रोगियों का कुशलक्षेम भी जाना।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें