Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

केंद्रीय विश्वविद्यालय के लंबित कार्यो की पूर्ति के लिए बुलाई जाए बैठक : अनुराग ठाकुर

March 14, 2025

केंद्रीय विश्वविद्यालय के लंबित कार्यो की पूर्ति के लिए बुलाई जाए बैठक : अनुराग ठाकुर

हमीरपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को संसद भवन में केंद्रीय विश्वविद्यालय निर्माण में देरी को लेकर सरकार से आग्रह किया है कि छात्र हित में जल्द ही एक बैठक बुला कर इससे जुड़े लंबित कार्यों को पूरा किया जाए। अनुराग ने कहा कि छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है। वर्ष 2009 में हिमाचल में केंद्रीय विश्वविद्यालय देहरा-धर्मशाला की स्वीकृति हुई। आज 16 वर्ष बीत जाने के बाद भी यह यह विश्वविद्यालय किराए के एक अस्थायी परिसर में चल रहा है।

ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में केंद्रीय विश्वविद्यालय लाने का उदेश्य छात्रों के उज्ज्वल भविष्य से संबंधित था। मोदी सरकार ने इसके निर्माण में कोई कमी नहीं रखी, मोदी जी ने 250 करोड़ के बजट को बढ़ा कर 500 करोड़ कर दिया जिसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करना चाहता हूँ। मगर प्रदेश सरकार द्वारा भूमि देने में देरी, फारेस्ट क्लीयरेंस में कमी व अन्य कारणों से अभी भी छात्रों को किराए के भवन में पढ़ना पड़ रहा है। मौजूदा समय में सीपीडब्ल्यूडी की तरफ़ से जिन अधिकारियों की नियुक्ति होनी थी वो भी अभी तक नहीं हो पाई है साथ ही इस से संबंधित अधिकारियों की जो गंभीरता दिखनी चाहिए थी वो भी नहीं दिख पा रही है।

अनुराग ने शिक्षा मंत्री से अनुरोध है कि इस से संबंधित विषयों पर बैठक बुला कर जल्द ही हिमाचल में केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े लंबित कार्यों को पूरा कराया जाए। सांसद ने कहा कि आज हिमाचल में नशा एक बहुत बड़ी समस्या बनकर सामने आया है। युवाओं में ड्रग्स की लत को ख़त्म करने के लिए सरकार, सांसदों, विधायकों व समाज को आगे आना होगा तभी हम अपने युवाओं को ड्रग्स जैसी बुरी लत से बचाने व भारत के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में सफल होंगे।

ये भी पढ़ें- पंजाब में आज होगा फसलों के नुकसान का आकलन: 9 सदस्यों वाली केंद्रीय टीम करेगी दौरा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें