Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यातायात की व्यवस्था को लेकर बैठक आयोजित

September 2, 2023

श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यातायात की व्यवस्था को लेकर बैठक आयोजित

भरमौर(महिंद्र पटियाल): अतिरिक्त उपायुक्त भरमौर नवीन तंवर की अध्यक्षता में आज मणिमहेश यात्रा के दौरान यातायात की व्यवस्था को लेकर बैठक का आयोजन उनके कार्यालय कक्ष में किया गया।

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि गाड़ियां जहां खड़ी होगी वहां पर पीले रंग की पट्टी लगाई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि निर्धारित स्थान के अलावा कहीं भी गाड़ी खड़ी नहीं की जाएगी। उन्होंने पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि निर्धारित स्थान पर क्षमता और लोकेशन के हिसाब से गाड़ियां खड़ी की जाएंगी। उन्होंने यातायात के नियमों का पालन सुनिश्चित करवाने के लिए पुलिस विभाग को निर्देशित भी किया।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि भारी वाहनों को थल्ला में पार्क किया जाएगा ताकि ट्रैफिक की समस्या उत्पन्न ना हो। उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने की दृष्टिगत लंगर समितियों को सड़कों पर लंगर न लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि बिना अनुमति के कोई भी लंगर नहीं लगाया जाएगा।
उन्होंने राष्ट्रीय उच्च मार्ग 154-A सड़क मार्ग में कुछ स्थानों पर पड़े पत्थरों और मिट्टी के घेरे को तुरंत हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को बसों की पार्किंग व्यवस्था में पट्टी नाला के समीप करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर एसडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा, तहसीलदार तेजराम, पुलिस निरीक्षक हरनाम सिंह, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग विशाल चौधरी, कनिष्ठ अभियंता एन एच से अशोक कुमार ,पर्वतारोहण इंचार्ज शशि पाल सहित उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें