Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

डलहौजी हिलटॉप स्कूल द्वारा अर्धवार्षिक अंतर-सदन क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

May 24, 2025

डलहौजी हिलटॉप स्कूल द्वारा अर्धवार्षिक अंतर-सदन क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

डलहौज़ी: डलहौज़ी हिलटॉप स्कूल ने शैक्षणकि सत्न 2025-26 के लिए सफलतापूर्वक अपनी अर्धवार्षिक अंतर-सदन क्र ॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया, जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, सहनशिक्त और टीम भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक और मील का पत्थर साबित हुआ यह दौड़ 24 मई, 2025 को प्रात: 7:00 बजे आरंभ हुई, जिसे स्कूल की अध्यक्ष महोदया डॉ. पूनम धवन जी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने अपने प्रेरणादायक शब्दों और आत्मीय मुस्कान से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। डलहौज़ी की मनोरम पहाड़ियों के बीच यह दौड़ विद्यार्थियों के लिए एक यादगार और उत्साहवर्धक अनुभव रही।

सभी प्रतिभागियों ने अपनी पूरी मेहनत और उत्साह से दौड़ पूरी की छात्नों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्कूल द्वारा पूरे मार्ग पर एंबुलेंस और प्रशिक्षित चिकित्सकीय दल तैनात किए गए थे। सभी आयु वर्गों के लिए दौड़ का सुनियोजित आयोजन किया गया था, जिसमें छोटे बच्चों के लिए कम दूरी की दौड़ भी रखी गई ताकि वे भी आत्मविश्वास के साथ भाग ले सकें। इस आयोजन की सबसे प्रेरणादायक झलक रही छात्नाओं की सक्रि य भागीदारी। उन्होंने आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ अपने साथियों के साथ दौड़ पूरी की। सभी सदनों और आयु वर्गों में विद्यार्थियों का जोश देखने लायक था स्कूल की अध्यक्ष महोदया डॉ. पूनम धवन जी ने कहा आज की दौड़ डलहौज़ी हिलटॉप स्कूल की साहसी, समावेशी और प्रेरणादायक भावना को दर्शाती है।

छोटे बच्चों से लेकर वरिष्ठ छात्नों तक, सभी ने जिस जोश के साथ भाग लिया वह अत्यंत गर्व की बात है। विशेष रूप से छात्नाओं की भागीदारी ने इस दिन को और भी गौरवपूर्ण बना दिया। हिलटॉप में हम केवल मस्तिष्क ही नहीं, बल्कि मजबूत हृदय और शरीर का भी निर्माण करते है विजेताओं को पुरस्कार वितरण समारोह में पदक और प्रमाण पत्न प्रदान किए गए। दशकों पुरानी परंपरा रही यह क्र ॉस कंट्री दौड़, जो प्रति वर्ष दो बार आयोजित होती है, विद्यार्थियों में एकता, स्वास्थ्य, आत्मबल और विद्यालय गौरव की भावना को सुदृढ़ करती रही है।

ये भी पढ़ें- OTT पर छाई ‘पीकी ब्लाइंडर्स: द इमॉर्टल मैन’, 50 देशों में कर रही ट्रेंड

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें