Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजधानी दिल्ली में कुल्लू दशहरा उत्सव पर केंद्रित एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया

September 13, 2024

राजधानी दिल्ली में कुल्लू दशहरा उत्सव पर केंद्रित एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध कुल्लू दशहरा उत्सव पर केंद्रित एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के चीफ पार्लियामेंटरी सेक्रेटरी सुन्दर सिंह ठाकुर ने उपस्थित मीडिया को कुल्लू दशहरा के महत्व और इसके अनूठे सांस्कृतिक आयामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह उत्सव न सिर्फ हिमाचल प्रदेश बल्कि पूरे देश के सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। हर साल दशहरा के अवसर पर यह त्योहार सात दिनों तक मनाया जाता है, जिसमें देवी-देवताओं की भव्य शोभायात्रा और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। ठाकुर ने कहा, “कुल्लू दशहरा दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करता है। यह हिमाचली संस्कृति और परंपराओं का आदान-प्रदान करने का अद्वितीय अवसर प्रदान करता है।

इस बार कुल्लू दशहरा के आयोजन में विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं ताकि अधिक से अधिक लोग इस उत्सव का आनंद उठा सकें। उन्होंने बताया कि इस साल पर्यटकों के लिए अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिनमें आवास, सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं को और भी बेहतर किया जाएगा। ठाकुर ने यह भी उल्लेख किया कि इस बार कुल्लू दशहरा में भाग लेने के लिए देश-विदेश से प्रमुख हस्तियों को आमंत्रित किया गया है, जो इस आयोजन को और भी भव्य बनाएंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुल्लू दशहरा की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर भी प्रकाश डाला गया। सुन्दर सिंह ठाकुर ने कहा कि यह उत्सव 17वीं सदी से मनाया जा रहा है और इसे हिमाचल प्रदेश का सबसे प्रमुख और लोकप्रिय त्योहार माना जाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें