Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पीरनिगाह के टांडा में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 11 घायल

March 30, 2026

पीरनिगाह के टांडा में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 11 घायल

ऊना : जिला ऊना के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह के पास सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया, जब श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 12 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे पीजीआई रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार सभी श्रद्धालु हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के निवासी हैं।

यह जत्था बाबा बालक नाथ मंदिर में माथा टेकने के बाद माता नैना देवी और आनंदपुर साहिब गुरुद्वारे में दर्शन के लिए जा रहा था। बताया जा रहा है कि हादसे के समय ट्रैक्टर ट्रॉली में करीब 30 श्रद्धालु सवार थे। अचानक वाहन के अनियंत्रित होने के कारण ट्रॉली सड़क पर ही पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया।

डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों का उपचार जारी है, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने के चलते उसे पीजीआई रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही घायलों के बयान भी दर्ज किए हैं। जिला प्रशासन भी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रैक्टर के अनियंत्रित होने के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि पुलिस द्वारा सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें