Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

शिमला के IGMC के पास गाड़ी पर गिरा पेड़, चकना-चूर हुई कार

September 21, 2024

शिमला के IGMC के पास गाड़ी पर गिरा पेड़, चकना-चूर हुई कार

शिमला: जिले के आईजीएमसी अस्पताल के पास आज सुबह एक देवदार का पेड़ गिरने से ऑल्टो कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। गनीमत रही की इस घटना में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। पेड़ गिरने की घटना के दौरान मौके पर मौजूद सख्श ने बताया कि सुबह साढ़े सात बजे के करीब एक शख्स गाड़ी में मरीज लेकर आईजीएमसी आया लेकिन उसकी गाड़ी यहां खराब हो गई।

गाड़ी को धक्का लगाकर सड़क के किनारे खड़ा किया गया लेकिन कुछ देर बाद देवदार का सुखा पेड़ गाड़ी के ऊपर गिर गया। उन्होंने बताया कि घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें