Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

ट्रैक्टर को ओवरटेक करते युवक की मौत, लोगों ने शव सड़क पर रखकर किया चक्का जाम

September 25, 2024

ट्रैक्टर को ओवरटेक करते युवक की मौत, लोगों ने शव सड़क पर रखकर किया चक्का जाम

संतोषगढ़: संतोषगढ़ के पुराने बस स्टैंड के पास एक भयानक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मंगलवार दोपहर को युवक अपनी स्कूटी पर सवार होकर वीरभद्र चौक की तरफ से आ रहा था कि वह जल्दबाजी के चक्कर मे ट्रैक्टर को ओवरटेक कर आगे निकलना चाह रहा था कि आगे से आ रहे टैंकर देख अपने आप को संभाल न सका और गिरकर ट्रैक्टर के पिछले टायर की चपेट में आ गया जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं जब इसकी खबर युवक के परिवार वालों को लगी तो परिवार व युवक के गांव के लोगों ने सड़क पर शव रखकर चक्का जाम किया और मांग कर रहे थे ट्रेक्टर वाले को पकड़ा जाए। जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा और लगभग तीन घंटे पुराने बस स्टैंड पर लोगों ने जाम लगा कर रखा। इस सारी घटना की फुटेज सीसीटीवी श्री विश्वकर्मा मंदिर पर लगे कैमरे में कैद हो गयी थी जिसको देखने के बाद परिजन शांत हुए व शव को उठाया गया व शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ऊना भेज दिया गया। चौकी प्रभारी शीश पाल की सूझ-बूझ से जाम को खुलवाया गया और शव की पहचान अनिकेत पुत्र शीतल कुमार उम्र 17 गांव बैंसपुर जिला रोपड़ पंजाब के रूप हुई है शव पोस्टमार्टम करवाने के लिए ऊना भेजा गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें