Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

चंबा में ऐतिहासिक मंदिर में प्रहरी द्वारा नाबालिग से बलात्कार के विरोध में एबीवीपी ने सडक़ों पर किया प्रदर्शन

August 31, 2023

चंबा में ऐतिहासिक मंदिर में प्रहरी द्वारा नाबालिग से बलात्कार के विरोध में एबीवीपी ने सडक़ों पर किया प्रदर्शन

जिला चंबा के एक ऐतिहासिक मंदिर में प्रहरी द्वारा नाबालिग से बलात्कार के विरोध में एबीवीपी सडक़ों पर उतर आई है। एबीवीपी ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए शहर में रैली भी निकाली। इसके साथ ही एबीवीपी ने उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने मानवता को शर्मसार करने वाली घटना की कड़े शब्दों में निंदा भी की है। एबीवीपी का कहना है कि मंदिर परिसर में नाबालिग के साथ बलात्कार की घटना माफी के काबिल नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से चंबा जिला में मानवता को शर्मसार करने वाली ऐसी घटनाओं में इजाफा होने से समाज में असुरक्षा की भावना पैदा होकर रह गई है।

उन्होंने कहा कि सलूणी के किहार क्षेत्र में मनोहर हत्याकांड और पिछले दिनों मंदिर परिसर में प्रहरी द्वारा नाबालिग से बलात्कार जैसी घटनाएं इसका अपवाद है।

उधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रदेश सहमंत्री नैंसी अटल ने कहा कि संगठन महिला अधिकारों के लिए हमेशा आवाज उठाता रहा है। महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार का दुव्र्यवहार सहन नहीं किया जा सकता। ऐसे में विद्यार्थी परिषद सरकार से मांग करती है प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए तथा महिला सुरक्षा को लेकर निर्णायक कदम लिए जाएं। इस तरह की घटना प्रदेश में होना देवभूमि की कानून व्यवस्था के लिए चिंतनीय विषय है। उन्होंने कहा कि हालांकि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया गया है। मगर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का मानना है कि इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए आवश्यक है कि ऐसे केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाए जाएं ताकि आरोपी को जल्द से जल्द सख्त सजा हो और भविष्य में लोग ऐसे कृत्य करने से डरें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें