Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुल्लू कॉलेज में ABVP ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल, कहा-छात्रों की मांग को जल्द पूरा करे प्रशासन

July 31, 2024

कुल्लू कॉलेज में ABVP ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल, कहा-छात्रों की मांग को जल्द पूरा करे प्रशासन

कुल्लू: जिले के राजकीय महाविद्यालय में चुनाव खत्म होने के बाद ईवीएम मशीन रखी गई है। जिस कारण यहां छात्रों को अपनी कक्षाओं में जाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में जिला प्रशासन को चाहिए कि वे जल्द से जल्द कॉलेज भवन से ईवीएम किसी और स्थान पर शिफ्ट कर ले। ताकि छात्रों को दिक्कत का सामना न करना पड़े।

वही कॉलेज में छात्रों को पेश आ रही अन्य मुद्दों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अब अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर भी बैठ गई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की मांग है कि यहां पर निर्माणधीन भवन का कार्य भी तेज गति से किया जाए। ताकि छात्रों को शिक्षा ग्रहण करने में आसानी हो सके। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र संयोजक रितिक ने कहा कि इससे पहले भी छात्रों की मांगों को लेकर कई बार ज्ञापन दिए गए।

लेकिन कॉलेज प्रशासन ने इस और कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि आपने मांग पत्र में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यह मांग रखनी है कि यहां पर नए भवन का कार्य जल्द पूरा किया जाए और छात्रों की इमीग्रेशन सहित अन्य जो समस्याएं हैं। उन्हें भी दूर किया जाए। ऐसे में जब तक कॉलेज प्रबंधन उनकी मांगों को पूरा नहीं करता है। तब तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर डटे रहेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें