Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर कुल्लू में एबीवीपी करेगी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

September 28, 2023

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर कुल्लू में एबीवीपी करेगी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

जिला कुल्लू में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा 5 नवंबर को स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रही है। इस प्रतियोगिता में 9 वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी ही भाग ले सकते है। विद्यार्थियों को परीक्षा देने के लिए अपना पंजीकरण करवाना पड़ेगा जो कि 3 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं से करवा सकते है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक संदीप ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विश्व , भारत व हिमाचल प्रदेश का सामान्य ज्ञान, जनरल साइंस, भाषाएं – संस्कृत, हिन्दी, इंग्लिश, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, भारतीय धर्म और संस्कृति, खेल, करंट अफेयर्स व रीजनिंग एबिलिटी आदि के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। एबीवीपी के विभाग संयोजक संदीप ने बताया कि स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करते वाले विद्यार्थी को 31000₹ , द्वितीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी को 21000₹ व तृतीय स्थान हासिल करने वाले को 15000₹ का पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता छात्रों को स्कूल के बाद आने वाले समय में अन्य परीक्षाओं के तैयारी के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होता है। वही, इस परीक्षा का परिणाम नवंबर महीने के अंतिम सप्ताह में घोषित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस पर वितरित किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें