Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

5 नवंबर को प्रदेश भर में स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता करवाएगी एबीवीपी

September 26, 2023

5 नवंबर को प्रदेश भर में स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता करवाएगी एबीवीपी

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 5 नंबवर को पुरे हिमाचल प्रदेश में स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रही है। प्रतियोगिता में 9 वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी ही भाग ले सकते है। विद्यार्थियों को परीक्षा देने के लिए अपना पंजीकरण करवाना पड़ेगा जो कि 3 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं से करवा सकते है। प्रतियोगिता में विश्व , भारत व हिमाचल प्रदेश का सामान्य ज्ञान, जनरल साइंस, भाषाएं – संस्कृत, हिन्दी, इंग्लिश, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, भारतीय धर्म और संस्कृति, खेल, करंट अफेयर्स व रीजनिंग एविलीटी आदि के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।

एबीवीपी के प्रदेश मंत्री आकाश नेगी ने बताया कि स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करते वाले विद्यार्थी को 31000₹ , द्वितीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी को 21000₹ व तृतीय स्थान हासिल करने वाले को 15000₹ का पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता छात्रों को स्कूल के बाद आने वाले समय में अन्य परीक्षाओं के तैयारी के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होता है वह इस परीक्षा का परिणाम नंबवर महीने के अंतिम सप्ताह में घोषित किया जाएगा।इस प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस पर वितरित किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें